पूर्व पाक क्रिकेटर्स को आलोचना के बजाय अपनी टीम का हौसला बढ़ाना चाहिए: सुनील गावस्कर
पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी-2025 से बाहर होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स द्वारा आलोचना किए जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि आलोचना करने के बजाय अपनी टीम का हौसला बढ़ाएं। उन्होंने कहा, "जब पाकिस्तान टीम अच्छा नहीं करती तो...वे आलोचना करते हैं जिन्हें उनका समर्थन करना चाहिए...वो जानते हैं कि जीतना हमेशा संभव नहीं होता।"