पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज़ शरीफ को मिली 'नौकरी', बेटी मरियम की सरकार में करेंगे यह काम

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को अपनी बेटी मरियम नवाज़ की सरकार में लाहौर अथॉरिटी फॉर हेरिटेज रिवाइवल का पेट्रन-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। वह लाहौर की पुरानी इमारतों के जीर्णोद्धार का कार्य देखेंगे। उन्होंने कहा, "हमारी खोई हुई विरासत को संरक्षित करना एक राष्ट्रीय कर्तव्य है।" पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी ने इस पर तंज़ कसा है।