पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र में योगदान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। यह जानकारी पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (पीडब्ल्यूए) और नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी सेंट्रम के सदस्यों ने दी है। पीडब्ल्यूए वकालत समूह है जो दिसंबर 2023 में स्थापित हुआ था और यह सेंट्रम से जुड़ा है।