पूर्व बिलियनेयर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर में क्यों हुई 6 महीने की जेल?
'ब्लूमबर्ग' के अनुसार, बायजूज़ के संस्थापक और पूर्व बिलियनेयर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर में 2024 से संबंधित अपनी संपत्तियों से जुड़े कई आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 6 महीने की जेल हुई है। कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की सहायक कंपनी ने रवींद्रन से जुड़े निवेश और संपत्ति हस्तांतरण के संबंध में कार्यवाही शुरू की थी।