पूर्व बस कंडक्टर को मिलेगा पद्मश्री

सरकार ने पूर्व बस कंडक्टर अंके गौड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। कर्नाटक निवासी 75-वर्षीय अंके को भारत की सबसे बड़े निःशुल्क सार्वजनिक पुस्तकालयों में से एक की स्थापना के लिए जाना जाता है। उनके पुस्तकालय में 20 से अधिक भाषाओं में 20 लाख से अधिक पुस्तकें, दुर्लभ पांडुलिपियां, हज़ारों पत्रिकाएं और शब्दकोश उपलब्ध हैं।