पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला का 79 वर्ष की आयु में हुआ निधन
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला का शनिवार को 79-वर्ष की उम्र निधन हो गया। चावला के निधन पर शोक जताते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कई सुधार किए जिसमें 'तृतीय लिंग' के मतदाताओं को पुरुष/महिला के रूप में मतदान करने के बजाय 'अन्य' की नई श्रेणी में मतदान करने की सुविधा देना शामिल है।