लखनऊ (यूपी) में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भदौरिया के पोते विवेक भदौरिया ने गुरुवार रात एक आईटी कंपनी के बाहर दोनों हाथों से कई राउंड फायरिंग की। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने मौके पर पहुंचीं एक महिला दारोगा को भी पिस्टल लेकर दौड़ा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दोनों असलहों को ज़ब्त कर लिया है।