पूर्व सैन्य अफसर ने बताया, क्यों साड़ी में IPS अधिकारी का राइफल से फायरिंग करना गलत है
लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (रिटायर्ड) ने दशहरे पर साड़ी में IPS अधिकारी अंकिता शर्मा द्वारा राइफल से की गई हवाई फायरिंग को गलत बताया और कहा, "ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए उचित सज़ा दी जानी चाहिए।" उन्होंने कहा, "इसमें हथियार संभालने से जुड़े सभी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ...अनधिकृत पोशाक में...सर्विस हथियार से...फायरिंग करना गलत है।"