यूके की नैशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, 50 साल की उम्र के आसपास कुछ पुरुषों में अवसाद, यौन इच्छा में कमी व कुछ अन्य शारीरिक और भावनात्मक लक्षण विकसित होते हैं जिसे 'मेल मेनोपॉज़' लेबल किया जाता है। मूड स्विंग व चिड़चिड़ापन, गाइनेकोमास्टिया (स्तन विकसित होना), उत्साह या ऊर्जा की सामान्य कमी, थकान में वृद्धि इसके कुछ अन्य लक्षण हैं।