नेचर कार्डियोवैस्क्युलर रिसर्च की स्टडी के मुताबिक, महिलाओं को दिल की बीमारियों से बचने के लिए पुरुषों की तुलना में आधा समय एक्सरसाइज़ करनी पड़ती है। महिलाएं हफ्ते में 250-मिनट एक्सरसाइज़ से 30% तक हार्ट रिस्क घटा सकती हैं जबकि पुरुषों को इसके लिए 530-मिनट एक्सरसाइज़ की ज़रूरत होती है। बकौल एक्सपर्ट्स, हार्मोन और मसल्स की बनावट इसका कारण हैं।