पेरिस ओलंपिक्स में सबसे कम उम्र और सबसे उम्रदराज़ भारतीय ऐथलीट कौन हैं?
पेरिस ओलंपिक्स-2024 में 14 वर्षीय तैराक धिनिधि देसिंघु सबसे कम उम्र की भारतीय ऐथलीट हैं। वह 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में मुकाबला करेंगी। वहीं, पेरिस ओलंपिक्स में 44 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भारतीय दल में सबसे उम्रदराज़ ऐथलीट हैं। गौरतलब है कि 26 जुलाई से शुरू होने जा रहे ओलंपिक्स में 117 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।