inshorts

पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हुआ अमेरिका, शपथ के कुछ देर बाद ही ट्रंप ने लिया फैसला

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के कुछ देर बाद अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने की घोषणा कर दी है और इसके कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने कहा, "मैं अनुचित एकतरफा पेरिस जलवायु समझौते से तुरंत हट रहा हूं। चीन द्वारा प्रदूषण फैलाए जाने के दौरान अमेरिका अपने उद्योगों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।"