केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने निर्माताओं के नाम के साथ फरवरी महीने की 103 दवाओं की सूची जारी की है जो क्वॉलिटी टेस्ट में फेल हो गईं। सूची में कुछ कंपनियों की पैरासिटामोल, एज़िथ्रोमाइसिन और बीपी की टेल्मा-एच जैसी दवाएं शामिल हैं। इनमें से अधिकतर दवाओं का उपयोग दर्द, बुखार और संक्रमण जैसी बीमारियों के इलाज में होता है।