पेरिस में AI ऐक्शन समिट में US व UK ने ग्‍लोबल AI अग्रीमेंट पर साइन करने से किया मना

पेरिस में हुए एआई ऐक्शन समिट में एआई के इस्‍तेमाल, क्षमताओं, नैशनल सिक्‍योर‍िटी को लेकर एक अग्रीमेंट तैयार क‍िया गया है जिस पर 60 देशों ने हस्‍ताक्षर किए हैं। हालांकि, अमेरिका और यूके ने इस पर साइन करने से मना कर दिया है। अमेरिका ने कहा कि रेगुलेशन को लेकर अत्यधिक व्यापक व्यवस्था ट्रांसफॉर्मेटिव इंडस्ट्री को मार देती है।