पेरिस में रेल की पटरियों के बीच वर्ल्ड वॉर-II के समय का मिला ज़िंदा बम, कई ट्रेनें रद्द
पेरिस (फ्रांस) में शुक्रवार को रेल की पटरियों के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक ज़िंदा बम मिलने के बाद गारे डू नॉर्ड स्टेशन पर लंदन (यूके) जाने वाली यूरोस्टार की सभी ट्रेनों और अन्य स्थानीय ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम सेंट-डेनिस क्षेत्र में रात में चल रहे काम के दौरान मिला।