प्रतीक यादव का पोस्टमॉर्टम हुआ पूरा; शरीर पर चोट और ज़हर की नहीं हुई पुष्टि
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनका पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। 'हिन्दुस्तान' ने डॉक्टरों के हवाले से बताया है कि उनके शरीर पर किसी चोट की पुष्टि नहीं हुई है और उनकी मौत ज़हर से नहीं हुई है। प्रतीक की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगा।