ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख स्मित शाह ने प्रतिबंधित चाइनीज़ ड्रोन उड़ाने को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "उनका बयान प्रतिबंधित चीनी ड्रोन का महिमा मंडन कर भारत की ड्रोन इंडस्ट्री को नीचा दिखाता है।" उन्होंने कहा, "राहुल के पास डीजेआई का ड्रोन कहां से आया और क्या उनके पास इसे उड़ाने का लाइसेंस है?"