प्रत्यर्पित किए जाने पर तहव्वुर राणा को महाराष्ट्र की जेल में रखेंगे: CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 26/11 मुंबई हमले के साज़िशकर्ता तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद जेल में रखने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, "मामला मुंबई का है, इसलिए उसे (तहव्वुर) मुंबई लाया जाएगा। हमने कसाब को जेल में रखा, हम उसे भी निश्चित रूप से रखेंगे।"