प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए ग्राहकों की ज़रूरतों के अनुरूप खुद को ढालें बैंक: सीईए
मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने एक कार्यक्रम में कहा है कि बैंकों को प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों और बाज़ार में आ रहे बदलावों के अनुरूप खुद को ढालना चाहिए। उन्होंने ज्ञान साझा करने और उत्कृष्टता में निवेश करने के प्रयासों के लिए इंडियन बैंक की सराहना भी की।