प्रदूषण के चलते हरियाणा में 5वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे 'बंद'
हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने प्रदूषण के चलते प्रदेश में 5वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में फिज़िकल क्लास बंद करने का आदेश दिया है। निदेशालय ने सभी ज़िला उपायुक्तों को पत्र जारी कर कहा है कि बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए ऑनलाइन या फिर हाइब्रिड मोड में कक्षाएं चलाई जाएं।