दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच गुरुग्राम के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर पीयूष गोयल ने फेफड़ों को मज़बूत करने के लिए 20-20-20 ब्रीदिंग टेक्नीक बताई है। बकौल डॉक्टर, घर के साफ-सुथरे कोने में बैठें और पहले 20-सेकेंड तक नाक से धीरे-धीरे फेफड़ों में हवा भरें, उसे 20 सेकेंड तक रोकें और फिर 20 सेकेंड में मुंह से पूरी हवा बाहर निकाल दें।