inshorts

दिवाली पर एयर प्यूरीफायर की मांग 4 गुना बढ़ी, 1 माह में कंपनियों के शेयर 30% तक चढ़े

दिवाली पर एयर प्यूरीफायर की मांग सामान्य से 4-गुना से ज़्यादा बढ़ गई। इस बढ़ती मांग का फायदा इससे जुड़ी कंपनियों को मिला और उनके शेयरों में तेज़ी आई। पिछले एक महीने में वोल्टास के शेयर 28.75%, ब्लू-स्टार के 22.65% और यूरेका फोर्ब्स के 20.41% चढ़े। दरअसल, अक्टूबर-जनवरी के बीच एयर प्यूरीफायर की मांग में 35% तक तेज़ी आती है।