प्रदूषण से बच्चों की नींद भी हो रही है खराब, रखें इन बातों का ध्यान
लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में डॉक्टर एलएच घोटेकर बताते हैं कि बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए घर के बाहर खेलने के लिए न भेजें, खासकर तब जब AQI बहुत खराब हो। डॉक्टर ने कहा, "सोने से पहले कमरे में धूल-मिट्टी साफ करें और हल्की गर्म भाप दें इससे सांस की नली खुली रहती है और नींद बेहतर आती है।"