प्रदूषण हर दिन भारतीयों की जान ले रहा: स्वच्छ वायु मिशन का आह्वान कर WHO की पूर्व वैज्ञानिक

डब्ल्यूएचओ की पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु मिशन का आह्वान कर कहा है कि भारत वायु प्रदूषण को मौसमी/पर्यावरणीय समस्या के रूप में नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य संकट बन गया है जो प्रतिदिन लोगों की जान ले रहा। बकौल स्वामीनाथन, ज़हरीली हवा फेफड़ों, हृदय और विकासशील मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा रही है।