CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों और डिजिटल ब्लैकआउट के बीच अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने अपनी इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह 'फ्री' कर दिया है। यह कदम ईरानी सरकार के प्रतिबंधों और इंटरनेट शटडाउन को बाईपास करने के लिए उठाया गया है। हालांकि, इस फैसले को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।