काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने हालिया हिंसक प्रदर्शन के बाद नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए एडवाइज़री जारी कर कहा है कि यात्री सावधानी बरतें और उनकी या नेपाली अधिकारियों की सलाह या अपडेट का पालन करें। दूतावास ने भारतीयों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +977-9808602881, स्थाई आपातकालीन नंबर +977-9851316807 और हेल्पलाइन ईमेल-helpdesk.eoiktm@gmail.com भी जारी किया है।