रायपुर (छत्तीसगढ़) में नौकरी से निकाले जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे सहायक शिक्षकों को रविवार रात पुलिस ने सड़क से घसीटकर हटा दिया। इस बीच कई शिक्षिकाएं बेहोश हो गईं व एक ने कहा, "पुलिसवाले ने मेरी छाती पर हाथ मारा।" पुलिस वालों पर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगा है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है।