प्रदर्शनकारियों को पीटने वाले का मालाओं से स्वागत, बोला- 'कॉकरोचों का इलाज करते रहेंगे'
जंतर-मंतर के पास 10 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों से मारपीट करने वाले हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी के 48 घंटे के भीतर रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद रविंद्र सिंह उर्फ गोविंद हिंदू नामक कार्यकर्ता का माला पहनाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया गया। वीडियो में कार्यकर्ता ने कहा, "इन कॉकरोचों का ऐसे ही इलाज करते रहेंगे।"