प्रधान के पति ने PM आवास योजना का घर दिलाने के बदले यूपी में महिला से की सेक्स की मांग

महराजगंज (यूपी) में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके गांव की प्रधान के पति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने के बदले उससे सेक्स की मांग की थी। एसपी (महराजगंज) सोमेंद्र मीना ने बताया कि ग्राम प्रधान, उसके पति, सचिव और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।