बिजनौर (यूपी) में पंचायत चुनाव से 6-7 माह पहले ही एक भावी प्रधान उम्मीदवार ने 'फ्री शराब' बंटवाने का ऐलान करवा दिया। मंदिर के सेवादार धर्मवीर ने लाउडस्पीकर पर कहा, "31 अक्टूबर...को सुबह 10-11 बजे तक शराब ठेका फ्री कर दिया जाएगा...जिसको जितनी शराब लानी या पीनी है...शराब ठेके पर पहुंचे।" बवाल के बाद मामले की जांच हो रही है।