प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी दौरे के दौरान ट्रंप को दिया भारत आने का न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा, "भारत के लोग आज भी राष्ट्रपति ट्रंप की 2020 की यात्रा को याद करते हैं। भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से मैं आपको भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं।"