31 मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित की गई संपत्ति के अनुसार, एफडी और NSC में उन्होंने सबसे ज़्यादा निवेश किया है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, उन्होंने NSC में ₹9,74,964 निवेश किया है जबकि एफडी के रूप में उनके पास ₹3,26,34,258 की संपत्ति है। उनका म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, डिबेंचर और शेयर में एक भी पैसा नहीं लगा है।