प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अमेरिका दौरे से पहले जारी किया बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा से पहले कहा है, "मैं अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने के लिए उत्साहित हूं।" उन्होंने कहा, "हालांकि उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद यह हमारी पहली मुलाकात होगी...मेरे पास उनके पहले कार्यकाल में साथ मिलकर काम करने की बहुत अच्छी यादें हैं। हम अपने-अपने देश के लोगों के लिए मिलकर काम करेंगे।"