प्रधानमंत्री मोदी ने प्रग्नानंदा को भारत के पहले नॉर्वे चेस चैंपियन बनने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेस ग्रैंडमास्टर प्रग्नानंदा को नॉर्वे चेस चैंपियन 2026 बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह वाकई एक शानदार उपलब्धि है जो उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाती है। गौरतलब है कि नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने वाले प्रग्नानंदा पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अंतिम राउंड में ग्रैंडमास्टर विन्सेंट कीमर को हराकर यह खिताब जीता।

Load More