प्रधानमंत्री मोदी ने सिटी बैंक की सीईओ जेन फ्रेजर से मुलाकात की, निवेश और AI पर की चर्चा
निवेश बैंकिंग कंपनी सिटी की सीईओ जेन फ्रेजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात में भारत में निवेश और पूंजी प्रवाह, वैकल्पिक ऊर्जा और AI जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सिटी ने बताया कि पीएम ने विकसित भारत-2047 का लक्ष्य हासिल करने के लिए आर्थिक वृद्धि और विकास की गति को तेज़ करने का विज़न शेयर किया।