पूरन व मयंक सहित पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है LSG: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) आईपीएल 2025 के लिए निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आयुष बदोनी को रिटेन कर सकती है। एलएसजी केएल राहुल को रिटेन न करने का फैसला कर सकती है। हालांकि, ऐसी स्थिति में उनके पास नीलामी में एक राइट टू मैच कार्ड का भी विकल्प होगा।