पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने मंगलवार को आईपीएल 2025 में लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। यह इकाना स्टेडियम (लखनऊ) में आईपीएल का सबसे तेज़ अर्धशतक है। इससे पहले लखनऊ में सबसे तेज़ आईपीएल अर्धशतक का रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम था जिन्होंने पिछले साल 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।