प्रयागराज (यूपी) के ईविंग क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल में बैग तलाशी के दौरान 8वीं के एक छात्र के बैग से 3 बम मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र ने बम खुद बनाने की बात कबूली और बताया कि क्लासमेट से झगड़े के कारण वह बम लाया था। मुकदमा दर्ज कर छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।