प्रयागराज के नाविक परिवार ने सीएम योगी से कम बताई महाकुंभ की कमाई, जानिए क्या कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि एक नाविक परिवार ने प्रयागराज के महाकुंभ में ₹30 करोड़ कमाए। हालांकि, उस परिवार के सदस्य पिंटू महरा ने 'इंडिया टीवी' से कहा कि उनके परिवार में 100 सदस्य हैं और हर सदस्य ने ₹5-8 लाख कमाए। इस हिसाब से परिवार की कमाई लगभग ₹5-8 करोड़ बैठती है।