प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के फर्स्ट क्लास बोगी में फर्श पर बैठे दिखे लोग; वीडियो हुआ वायरल

महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के एक यात्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फर्स्ट क्लास बोगी में बहुत सारे यात्री फर्श पर बैठे दिख रहे हैं। वीडियो में दिखा कि फर्स्ट क्लास यात्री द्वारा कंपार्टमेंट का दरवाजा खोलते ही कोच में भारी भीड़ नज़र आई। वीडियो को अबतक 27 मिलियन+ व्यूज़ मिल चुके हैं।