प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या, अलग कमरों में मिले पति-पत्नी और बेटा-बेटी के शव
प्रयागराज (यूपी) में एक करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में 70 वर्षीय शख्स, उसकी 65 वर्षीय पत्नी, उसकी 40 वर्षीय बेटी और उसका 38 वर्षीय बेटा शामिल हैं। पति, पत्नी और बेटी का शव घर के अंदर अलग-अलग कमरों में मिला जबकि बेटे का शव ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में मिला।