प्रयागराज में भैंस रूपी बाइक पर दिखे यमराज, वायरल वीडियो पर यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया

प्रयागराज में सड़कों पर यमराज बनकर घूम रहे एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने अपनी बाइक को मॉडिफाई कर भैंस का रूप दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद यूज़र्स इसपर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "यह कलयुगी यमराज है।" वहीं, दूसरे यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, "डिजिटल यमराज।"