प्रयागराज में माघ मेले के अस्पताल में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, नाम रखा 'गंगा'
प्रयागराज (यूपी) में चल रहे माघ मेले में स्थापित अस्पताल में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम 'गंगा' रखा गया है। महिला एमपी से पति संग संगम स्नान के लिए आई थी जहां प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अनुसार, यह माघ मेले के दौरान अस्पताल में हुई पहली डिलीवरी है।