प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के माघ मेले में मंगलवार को नारायण शुक्ला धाम शिविर में भीषण आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है व आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर दमकल विभाग की टीम मौजूद है व राहत बचाव कार्य जारी है।