inshorts

प्रयागराज माघ मेले में 24 घंटे में दूसरी बार लगी आग

प्रयागराज (यूपी) के माघ मेले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन आग लग गई। कल सेक्टर-5 में आग लगी थी और आज सेक्टर-4 स्थित एक शिविर में आग लगी जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। बकौल रिपोर्ट्स, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल, घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।