प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'X' पर लिखा है, "प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है।" उन्होंने लिखा, "मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों।" इस भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल हुए हैं।