प्रयागराज संगम स्टेशन बंद होने के बीच महाकुंभ में पड़ने वाले 8 स्टेशन से अब भी चल रही हैं ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि प्रयागराज संगम स्टेशन के बंद होने के बीच महाकुंभ क्षेत्र में पड़ने वाले 8 स्टेशनों से अब भी नियमित और विशेष ट्रेनें चल रही हैं और अफवाहों पर भरोसा ना करें। प्रयागराज ज़िला प्रशासन के अनुसार, ये 8 स्टेशन प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग और झूसी हैं।