प्रह्लाद जोशी ने प्रयागराज के लिए हवाई किराए में वृद्धि को लेकर DGCA को लिखा पत्र

उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रयागराज (यूपी) के लिए बढ़ते हवाई किरायों पर चिंता जताते हुए डीजीसीए को पत्र लिखकर इसे तर्कसंगत बनाने के लिए कदम उठाने की बात कही है। गौरतलब है, महाकुंभ के आयोजन के बाद से हवाई किराए में भारी वृद्धि हुई है। बकौल रिपोर्ट, दिल्ली-प्रयागराज के लिए यह कीमतें 21% तक बढ़ गई हैं।