प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराने के बाद शायरी के ज़रिए उन पर कसा तंज, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें केजरीवाल कह रहे हैं 'इस जन्म में तो मोदी जी हमें नहीं हरा पाएंगे।' इसपर वर्मा ने लिखा, "इक शख्स जो यहां तख्त नशीं था...उसको अपने खुदा होने पे बहुत यकीं था।"