प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की फंडिंग को लेकर क्या विवाद शुरू हुआ है?
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर 'जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फाउंडेशन' नामक एनजीओ के ज़रिए फंडिंग करवाने और इसमें काले धन को सफेद बनाने के खेल का आरोप लगाया है। इस मामले में जेडीयू ने चुनाव आयोग और आर्थिक अपराध इकाई को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।